जल्द हो सकता है बैंक लोन-ईएमआई से जुड़ी राहत का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कुछ ऐसे ऐलान किए हैं, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था के जिस भी क्षेत्र में दिक्कत होगी, उसे दूर किया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और आगे भी कई घोषणाएं होंगी। इस दौरान जब वित्त मंत्री से बैंक लोन और ईएमआई से जुड़ी राहत के सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसको लेकर भी ऐलान किए जाएंगे। वित्त मंत्री के बयान से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि लोन या क्रेडिट की ईएमआई दे रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इसके अलावा कोरोना इफ़ेक्ट की वजह से अगले 3 महीने के लिए एटीएम से कैश निकालना फ्री कर दिया गया है। मतलब यह कि आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो गया है। अब बैंक अकाउंट में कैश रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने सभी व्यापार वित्त ग्राहकों के लिए डिजिटल कारोबार सौदे को लेकर बैंक शुल्क कम करने की भी घोषणा की है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही मार्च, अप्रैल और मई 2020 के लिए जीएसटी रिटर्न और कंपोजिट रिटर्न की तारीख बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दी गई है।
                                                                                                                                           अम्बुज तिवारी 

Comments

Popular posts from this blog

प्रकृति द्वारा प्रकृति की पूजा का विधान : छठ महापर्व