Posts

प्रकृति द्वारा प्रकृति की पूजा का विधान : छठ महापर्व

 आज इस लेख में मैं अपने सभी पाठकों को छठ महापर्व के महत्व को समझाने का प्रयत्न कर रहा हूँ। चार दिवसीय छठ महापर्व के उपलक्ष पर वैसे तो दिनों के हिसाब से अलग-अलग विधि विधान है जो शायद सबको पता हो लेकिन इस पर्व का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व सभी व्यक्तियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह एकमात्र ऐसी पूजा है जो प्रकृति द्वारा प्रकृति को समर्पित है इसमें किसी भी तरह के पंडित, पुरोहित की आवश्यकता नही होती, इस पर्व में साक्षात सूर्य देव और षष्ठी तिथि यानि छठ माता की पूजा की जाती है। पहले दिन नहाए खाए करने के बाद व्रत के लिए संकल्प लिया जाता है उसके बाद बिना अन्न जल के निर्जला व्रत रख कर छठ पर्व के दूसरे दिन यानि खरना के दिन शाम को गुड़, दूध, गन्ने के रस और 60 दिन में उगने वाले चावल की खीर बनाई जाती है ऐसा कहा जाता है कि खरना के दिन इस खीर को ग्रहण करने से 36 घंटे के निर्जला उपवास के लिए शक्ति मिलती है, इसी प्रसाद को घर के सभी लोग ग्रहण करते हैं और आसपास के लोगों को भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस महिला या पुरुष ने व्रत रखा हुआ है वह उन चार दिवसों तक घर...

कोरोना ने तोड़ी महाश्मशान की परंपरा

कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन पूरे देश में जारी है, जिसके कारण सालों से चली आ रही कई परंपराएं अब टूट रही हैं। वाराणसी का मणिकर्णिका घाट, जहां कभी जलाने के लिए चिताओं की लाइनें लगी रहती थी, वह लाइनें अब खत्म हो गई हैं। गलियों से होकर घाट पर जाने वाला रास्ता अब सुनसान पड़ा है, साथ ही चिता का कुंड जहां से अग्नि को लेकर चिताओं को जलाया जाता था, वह कुंड अब पूरी तरह शांत है। वाराणसी के इस मोक्ष घाट पर प्रतिदिन 150 से 200 लाशें जला करती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण अब यहां केवल 5 से 10 की संख्या में ही अंतिम संस्कार किये जा रहे हैं। इस घाट पर वाराणसी के अलावा अन्य जगहों से भी मृत शरीर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते थे। ऐसी मान्यता है कि मरने के बाद यदि अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हो, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस लॉकडाउन का असर घाटों पर दाह संस्कार करने वाले लोगों और उनके परिवारों पर भी पड़ा है। कई बाहरी लोग यह काम छोड़ कर अपने घर जा चुके हैं और जो आसपास के हैं, उनके लिए भी रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है, क्योंकि लाशें ना आने की वजह से सबसे ज्यादा असर घाट पर इससे जुड़े काम...

पृथ्वी दिवस पर दिखा वास्तविक पर्यावरण

22 अप्रैल, पूरे विश्व में अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस बार पूरी दुनिया कोरोना जैसी भयावह मानवीय त्रासदी से गुजर रही है। लेकिन वहीं इसका दूसरा पहलू भी है जो कि हमें जानना जरूरी है ताकि संकट से उबरने के बाद वह हमारे ज़हन में बना रहे और हमें याद रहे। यह पहलू है प्रकृति का। जिस तरह की खबरें दुनिया भर से आ रही हैं, उससे यह साबित होता है कि ये महामारी मानवता के लिए काल, लेकिन प्रकृति के लिए वरदान साबित हुई। हमने अपनी इस धरती और प्रकृति का बहुत शोषण और दोहन किया है, लेकिन अब दुनिया में लॉकडाउन होने के कारण इसमें काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जैसे एयर क्वालिटी बढ़ गई है, नदियों का पानी स्वच्छ हो गया है, जानवरों को उनकी स्वतंत्रता मिल रही है और पक्षियों का मधुर स्वर सुनाई देने लगा है। इंसानों के अपने घरों में कैद होने के बाद जंगली जानवर उन जगहों पर बेफिक्र घूम रहे हैं जो कभी दरअसल उन्हीं की विरासत हुआ करती थी। अब जानवर पूरी आजादी के साथ बिना डर के बाहर घूम रहे हैं, जैसे उड़ीसा के समुद्री तट पर इस बार अंडे देने के लिए लुप्त प्राय 7 लाख 90 हज़ार ओलिव रिडले ...

आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, 3 महीने के लिए रुकेगी ईएमआई

कोरोना वायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को 3 महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है, हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को ये राहत नहीं मिलेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद यह भी कहा की टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को 3 महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी। टर्म लोन वैसे लोन को कहा जाता है, जिसे चुकाने के लिए बैंक एक निश्चित राशि की किस्त बांध देता है, इसे ही आम भाषा में ईएमआई कहा जाता है। ये लाभ सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 महीने तक ईएमआई ना चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा लॉक डाउन की वजह से इनकम लॉस हो रहा है, ऐसे में आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती करके ईएमआई के और घटने का रास्ता साफ कर दिया है। रेपो रेट में 75 बीपीएस की कटौती का ऐलान किया गया है, नया रेट 4.4% है। ...

जल्द हो सकता है बैंक लोन-ईएमआई से जुड़ी राहत का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कुछ ऐसे ऐलान किए हैं, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था के जिस भी क्षेत्र में दिक्कत होगी, उसे दूर किया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और आगे भी कई घोषणाएं होंगी। इस दौरान जब वित्त मंत्री से बैंक लोन और ईएमआई से जुड़ी राहत के सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसको लेकर भी ऐलान किए जाएंगे। वित्त मंत्री के बयान से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि लोन या क्रेडिट की ईएमआई दे रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इसके अलावा कोरोना इफ़ेक्ट की वजह से अगले 3 महीने के लिए एटीएम से कैश निकालना फ्री कर दिया गया है। मतलब यह कि आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो गया है। अब बैंक अकाउंट में कैश रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने सभी व्यापार वित्त ग्राहकों के लिए डिजिटल कारोबार सौदे को लेकर बैंक शुल्क कम करने की भी घोषणा की है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। ...

कोरोना ने पलटे इतिहास के पन्ने

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में लगातार जारी है। भारत में भी यह दूसरे स्टेज पर पहुंच चुका है और अब तक 499 लोगों में यह पॉजिटिव पाया गया है। लगभग पूरे भारत में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। कई घरों में काफी दिनों बाद सभी सदस्य एक साथ बैठे होंगे। यह हाल अमूमन हर घरों में होगा, मेरे घर में भी था। मां पापा के साथ बैठकर इसी मसले पर बातें होने लगी। इतिहास के पन्ने पलटे जाने लगे, तब पिताजी ने 1920 में फैले स्पेनिश फ़्लू के बारे में बताया, जिससे उस समय करोड़ों लोगों की जान गई, इसके अलावा प्लेग का ज़िक्र भी हुआ तो पता चला कि पिताजी के दादा के दो भाइयों की मौत इसी बीमारी से हो गई थी। लोग गांव छोड़कर भागने लगे थे, कुछ महीनों तक गांव के बाहर बंजारों जैसी जिंदगी बसर करनी पड़ी थी। मां ने बताया कि उनके नानाजी के रिश्तेदारों में कुछ की मौत इन्हीं बीमारियों के कारण हो गई थी, क्योंकि उस समय लापरवाही भी लोगों ने बहुत की थी और इतनी सुविधाएं भी नहीं थी। वह कच्चे घरों की छतों से चूहों के गिरने की बात बताने लगीं। दरअसल वह भी प्लेग की ही बात कर रहीं थीं, जो च...

मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, वही कांग्रेस पार्टी जिसमें उनके पिता ने भी राजनीति की थी। अब वह अपनी दादी की पार्टी में चले गए हैं। विजयाराजे सिंधिया,  जिन्हें ग्वालियर के लोग राजमाता सिंधिया भी बुलाते हैं। जनसंघ और फिर भाजपा की बड़ी नेता थी। पार्टी को खड़ा करने में उनका बड़ा हाथ था। भाजपा के लिए खुशी, राहुल गांधी के करीबी के अपने पाले में आने से ज्यादा बड़ी है। ज्योतिरादित्य ने अकेले कांग्रेस नहीं छोड़ी, वह बड़ी संख्या में विधायक लेकर टूटे हैं। इसका मतलब ये है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है, लेकिन आधिकारिक घोषणाओं में थोड़ा वक्त है। नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए, तब वहां शिवराज सिंह चौहान 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके थे । यहां 15 साल से भाजपा का राज था। 2018 में कांग्रेस जीती और कुछ निर्दलीय, सपा और बसपा के विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बन गई । जैसे राजस्थान में सीएम पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में खींचतान हुई,...