Posts

Showing posts from April, 2020

कोरोना ने तोड़ी महाश्मशान की परंपरा

कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन पूरे देश में जारी है, जिसके कारण सालों से चली आ रही कई परंपराएं अब टूट रही हैं। वाराणसी का मणिकर्णिका घाट, जहां कभी जलाने के लिए चिताओं की लाइनें लगी रहती थी, वह लाइनें अब खत्म हो गई हैं। गलियों से होकर घाट पर जाने वाला रास्ता अब सुनसान पड़ा है, साथ ही चिता का कुंड जहां से अग्नि को लेकर चिताओं को जलाया जाता था, वह कुंड अब पूरी तरह शांत है। वाराणसी के इस मोक्ष घाट पर प्रतिदिन 150 से 200 लाशें जला करती थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण अब यहां केवल 5 से 10 की संख्या में ही अंतिम संस्कार किये जा रहे हैं। इस घाट पर वाराणसी के अलावा अन्य जगहों से भी मृत शरीर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते थे। ऐसी मान्यता है कि मरने के बाद यदि अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हो, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस लॉकडाउन का असर घाटों पर दाह संस्कार करने वाले लोगों और उनके परिवारों पर भी पड़ा है। कई बाहरी लोग यह काम छोड़ कर अपने घर जा चुके हैं और जो आसपास के हैं, उनके लिए भी रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है, क्योंकि लाशें ना आने की वजह से सबसे ज्यादा असर घाट पर इससे जुड़े काम...

पृथ्वी दिवस पर दिखा वास्तविक पर्यावरण

22 अप्रैल, पूरे विश्व में अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस बार पूरी दुनिया कोरोना जैसी भयावह मानवीय त्रासदी से गुजर रही है। लेकिन वहीं इसका दूसरा पहलू भी है जो कि हमें जानना जरूरी है ताकि संकट से उबरने के बाद वह हमारे ज़हन में बना रहे और हमें याद रहे। यह पहलू है प्रकृति का। जिस तरह की खबरें दुनिया भर से आ रही हैं, उससे यह साबित होता है कि ये महामारी मानवता के लिए काल, लेकिन प्रकृति के लिए वरदान साबित हुई। हमने अपनी इस धरती और प्रकृति का बहुत शोषण और दोहन किया है, लेकिन अब दुनिया में लॉकडाउन होने के कारण इसमें काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जैसे एयर क्वालिटी बढ़ गई है, नदियों का पानी स्वच्छ हो गया है, जानवरों को उनकी स्वतंत्रता मिल रही है और पक्षियों का मधुर स्वर सुनाई देने लगा है। इंसानों के अपने घरों में कैद होने के बाद जंगली जानवर उन जगहों पर बेफिक्र घूम रहे हैं जो कभी दरअसल उन्हीं की विरासत हुआ करती थी। अब जानवर पूरी आजादी के साथ बिना डर के बाहर घूम रहे हैं, जैसे उड़ीसा के समुद्री तट पर इस बार अंडे देने के लिए लुप्त प्राय 7 लाख 90 हज़ार ओलिव रिडले ...