Posts

Showing posts from March, 2020

आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, 3 महीने के लिए रुकेगी ईएमआई

कोरोना वायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को 3 महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है, हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को ये राहत नहीं मिलेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद यह भी कहा की टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को 3 महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी। टर्म लोन वैसे लोन को कहा जाता है, जिसे चुकाने के लिए बैंक एक निश्चित राशि की किस्त बांध देता है, इसे ही आम भाषा में ईएमआई कहा जाता है। ये लाभ सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 महीने तक ईएमआई ना चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा लॉक डाउन की वजह से इनकम लॉस हो रहा है, ऐसे में आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती करके ईएमआई के और घटने का रास्ता साफ कर दिया है। रेपो रेट में 75 बीपीएस की कटौती का ऐलान किया गया है, नया रेट 4.4% है। ...

जल्द हो सकता है बैंक लोन-ईएमआई से जुड़ी राहत का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कुछ ऐसे ऐलान किए हैं, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था के जिस भी क्षेत्र में दिक्कत होगी, उसे दूर किया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और आगे भी कई घोषणाएं होंगी। इस दौरान जब वित्त मंत्री से बैंक लोन और ईएमआई से जुड़ी राहत के सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इसको लेकर भी ऐलान किए जाएंगे। वित्त मंत्री के बयान से इस बात की संभावना जताई जा रही है कि लोन या क्रेडिट की ईएमआई दे रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इसके अलावा कोरोना इफ़ेक्ट की वजह से अगले 3 महीने के लिए एटीएम से कैश निकालना फ्री कर दिया गया है। मतलब यह कि आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो गया है। अब बैंक अकाउंट में कैश रखने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने सभी व्यापार वित्त ग्राहकों के लिए डिजिटल कारोबार सौदे को लेकर बैंक शुल्क कम करने की भी घोषणा की है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। ...

कोरोना ने पलटे इतिहास के पन्ने

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में लगातार जारी है। भारत में भी यह दूसरे स्टेज पर पहुंच चुका है और अब तक 499 लोगों में यह पॉजिटिव पाया गया है। लगभग पूरे भारत में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। कई घरों में काफी दिनों बाद सभी सदस्य एक साथ बैठे होंगे। यह हाल अमूमन हर घरों में होगा, मेरे घर में भी था। मां पापा के साथ बैठकर इसी मसले पर बातें होने लगी। इतिहास के पन्ने पलटे जाने लगे, तब पिताजी ने 1920 में फैले स्पेनिश फ़्लू के बारे में बताया, जिससे उस समय करोड़ों लोगों की जान गई, इसके अलावा प्लेग का ज़िक्र भी हुआ तो पता चला कि पिताजी के दादा के दो भाइयों की मौत इसी बीमारी से हो गई थी। लोग गांव छोड़कर भागने लगे थे, कुछ महीनों तक गांव के बाहर बंजारों जैसी जिंदगी बसर करनी पड़ी थी। मां ने बताया कि उनके नानाजी के रिश्तेदारों में कुछ की मौत इन्हीं बीमारियों के कारण हो गई थी, क्योंकि उस समय लापरवाही भी लोगों ने बहुत की थी और इतनी सुविधाएं भी नहीं थी। वह कच्चे घरों की छतों से चूहों के गिरने की बात बताने लगीं। दरअसल वह भी प्लेग की ही बात कर रहीं थीं, जो च...

मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, वही कांग्रेस पार्टी जिसमें उनके पिता ने भी राजनीति की थी। अब वह अपनी दादी की पार्टी में चले गए हैं। विजयाराजे सिंधिया,  जिन्हें ग्वालियर के लोग राजमाता सिंधिया भी बुलाते हैं। जनसंघ और फिर भाजपा की बड़ी नेता थी। पार्टी को खड़ा करने में उनका बड़ा हाथ था। भाजपा के लिए खुशी, राहुल गांधी के करीबी के अपने पाले में आने से ज्यादा बड़ी है। ज्योतिरादित्य ने अकेले कांग्रेस नहीं छोड़ी, वह बड़ी संख्या में विधायक लेकर टूटे हैं। इसका मतलब ये है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है, लेकिन आधिकारिक घोषणाओं में थोड़ा वक्त है। नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए, तब वहां शिवराज सिंह चौहान 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके थे । यहां 15 साल से भाजपा का राज था। 2018 में कांग्रेस जीती और कुछ निर्दलीय, सपा और बसपा के विधायकों के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस तरह छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बन गई । जैसे राजस्थान में सीएम पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में खींचतान हुई,...

सुनो भाई...कहाँ से देंगे पैसा?

पहले वोडाफोन आइडिया की सिम ₹10 में बिकती थी लेकिन अब तो कंपनी बंद होने के कगार पर आ गई है क्या आपने कभी सोचा है कि टेलीकॉम इंडस्ट्री जहां इतनी सारी कंपनियां थी यह सब हटकर अब केवल तीन कंपनियां ही क्यों बची हैं? आइए समझने के लिए थोड़ा पीछे चलते हैं। 1941 में जब हमें आजादी मिली थी, आजादी के बाद हमें अपने देश को विकसित बनाना था इसके लिए सरकार ने दिमाग लगाया और कंपनियों को कहा कि अपना इन्वेस्टमेंट लेकर आओ, इंफ्रास्ट्रक्चर बना कर दो और फ्री में अपनी सर्विसेज चलाओ।इसके लिए मुख्य रूप से 3 सेक्टर चुने गए थे जिसमें से एक टेलीकॉम था तब गवर्नमेंट स्पेक्ट्रम का पैसा नहीं लेती थी ऐसा इलेक्ट्रिसिटी, फार्मा सेक्टर में भी हुआ । बहुत सारी कंपनियां इंडिया आयीं, क्योंकि सरकार पैसा नहीं ले रही थी । करोड़ों का इन्वेस्टमेंट हुआ टावर लगाए गए, बहुत सी चीजें मैनेज करके एक ऑपरेटर खड़ा किया गया । जब लोगों को लगा कि उन्हें पूरी तरह से मोबाइल सर्विस मिलने लगी है तब सरकार ने वापस बोला कि अब तक तो फ्री में चला रहे थे अब थोड़ा पैसा हमको भी दे दो, जो कि लाइसेंस का पैसा होगा अगर ऐसा नहीं करोगे तो कंपनियां बंद कर देंगे।...